< Back
Lead Story
शेयर बाजार की फ्लैट चाल, सेंसेक्स 150 अंक के करीब तो निफ्टी इतने अंक टूटा
Lead Story

Stock Market Updates: शेयर बाजार की फ्लैट चाल, सेंसेक्स 150 अंक के करीब तो निफ्टी इतने अंक टूटा

Jagdeesh Kumar
|
8 Jan 2025 10:26 AM IST

Stock Market Updates 08 January 2025: आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिख रही है। स्टॉक मार्केट में सुबह फिर लाल निशान से हुई है। ग्लोबल मार्केट में भी मिलजुला स्वरूप देखने को मिल रहा है। अमेरिका में भी बिकवाली दिखी तो एशिया बाजार भी कमजोर है। बुधवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स जहां लगभग 72.46 अंक यानी 0.09 फीसदी गिरावट के साथ करीब 78,126.65 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 10.20 अंक यानी 0.04 फीसदी टूटने के बाद करीब 23,697.70 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से खबर लिखने तक स्टॉक मार्केट रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 152.73 अंक यानी 0.20 फीसदी गिरकर करीब 78,046.38 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 45.15 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ करीब 23,662.75 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 12 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 में तेजी तो 31 में गिरावट चल रही है। मीडिया, मेटल से जुड़े शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

बीते दिन बाजार में थी तेजी

इससे पहले बीते दिन 07 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी दिखी थी। सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के बाद 78,199 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 91 अंक तेजी दिखी जो कि 23,707 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 में तेजी तो 12 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी तो 18 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts