< Back
Lead Story
शेयर बाजार में धीमी हलचल, जानिए सेंसेक्स और  निफ्टी के हाल
Lead Story

Stock Market Updates: शेयर बाजार में धीमी हलचल, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के हाल

Jagdeesh Kumar
|
6 Jan 2025 10:34 AM IST

Stock Market Updates 06 January 2025: सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिख रही है। स्टॉक मार्केट में आज 06 जनवरी को फ्लैट शुरुआत हुई है। सुबह शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान से हुई है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिका और एशिया के बाजार तेज हैं। सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स जहां लगभग 128.53 अंक यानी 0.16% तेजी के साथ करीब 79,351.64 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 33.65 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ करीब 24,038.40 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से खबर लिखने तक स्टॉक मार्केट ग्रीन सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 87.48 अंक यानी 0.11 फीसदी बढ़कर करीब 79,310.59 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 4.15 अंक यानी 0.02 फीसदी की तेजी के साथ करीब 24,008.90 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 12 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 में तेजी तो 33 में गिरावट चल रही है। Kotak Mahindra Bank, Tata Steel, Cipla, IndusInd Bank, Asian Paints निफ्टी के टॉप लूजर हैं। वहीं Bajaj Finance, Bajaj Auto, Infosys, Titan Company and M&M निफ्टी का टॉप गेनर हैं।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले बीते दिन 03 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 720 अंक लुढ़कने के बाद 79,223 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 183 अंक गिरावट दिखी जो कि 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 10 में तेजी तो 20 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 में तेजी तो 32 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts