< Back
Lead Story
स्टॉक मार्केट की फ्लैट चाल, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल
Lead Story

शेयर बाजार अपडेट: स्टॉक मार्केट की फ्लैट चाल, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल

Jagdeesh Kumar
|
6 Dec 2024 10:55 AM IST

Stock Market Updates 06 December: शेयर मार्केट में आज सप्ताह के अंतिम दिन फ्लैट शुरुआत हुई है। 10 बजे के बाद भारतीय शेयर बाजार में लाल सिग्नल हावी हो गया। सेंसेक्स जहां लगभग 42.64 अंक यानी 0.05 की गिरावट के साथ करीब 81,723.96 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी में 7.60 अंक की गिरावट के साथ 24,700.80 अंक पर खुला। शेयर बाजार के फ्लैट चाल के पीछे RBI की मॉनेटरी पॉलिसी भी है।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

खबर लिखने के समय तक शेयर बाजार का झुकाव लाल रंग की ओर हो गया है। सेंसेक्स(BSE Sensex) जहां 26.38 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरावट के साथ करीब 81,739.48 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 23.85 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर करीब 24,684.55 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 24 में तेजी तो 06 में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी तो 13 में गिरावट है। IT सेक्टर के अलावा सभी तेजी में कारोबार कर रहे हैं।

बीते दिन बाजार में थी तेजी

इससे पहले गुरुवार यानी 05 दिसंबर को भी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखी थी। सेंसेक्स जहां 809 अंक की तेजी के साथ 81,765 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 240 अंक की तेजी रही, ये 24,708 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट थी।

Similar Posts