< Back
Lead Story
शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
Lead Story

Stock Market Updates: शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Jagdeesh Kumar
|
5 Feb 2025 10:27 AM IST

Stock Market Updates 05 Febuary 2025: आज यानी बुधवार 05 फरवरी को शेयर बाजार में मामूली हलचल दिख रही है। सुबह से ही बाजार कभी तेजी तो कभी गिरावट में दिख रही है। एशियाई और अमेरिकी बाजार में भी मिलजुली चाल दिखी। भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स जहां लगभग 6.40 अंक यानी 0.01 फीसदी गिरावट के बाद करीब 78,577.41 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 30.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद करीब 23,769.30 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से ही स्टॉक मार्केट फ्लैट कारोबार कर रहा है। हालांकि बाजार लाल निशान की ओर झुक गया। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 40.46 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरावट के साथ करीब 78,543.35 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 21.55 अंक यानी 0.09 फीसदी बढ़त के साथ करीब 23,760.80 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में दिखी तेजी

बुधवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 18 में तेजी तो 12 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी तो 15 में गिरावट चल रही है। ONGC, Hindalco, IndusInd Bank, Tata Motors, BPCL निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Asian Paints, Titan Company, Tata Consumer, Britannia Industries, HUL निफ्टी में नीचे कारोबार कर रहे हैं।

मंगलवार को तेज था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। मंगलवार शाम सेंसेक्स 1397 अंकों की तेजी के बाद 78,583 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 378 अंक की तेजी के बाद 23,791 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 05 शेयर में गिरावट तो 25 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयर में से 11 में गिरावट तो 39 में तेजी दिख रही है।

Similar Posts