< Back
Lead Story
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे
Lead Story

Stock Market Updates: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे

Jagdeesh Kumar
|
3 Jan 2025 10:33 AM IST

Stock Market Updates 03 January 2025: सप्ताह के पहले आखिरी वर्किंग डे यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान से हुई है। एशिया में भी गिरावट दिख रही है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में अमेरिका का बाजार भी बीते दिन लाल निशान में बंद हुआ था। भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां लगभग 107.80 अंक यानी 0.13% गिरावट के साथ करीब 79,835.91 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी 21.25 अंक यानी 0.09% गिरकर करीब 24,167.40 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार खुलने के बाद से खबर लिखने तक स्टॉक मार्केट में रेड सिग्नल में कारोबार कर रहा है। खबर लिखने के समय सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स(BSE Sensex) 480.56 अंक यानी 0.60 फीसदी गिरकर करीब 79,463.15 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 119.45 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 24,069.20 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है।

इन शेयरों में तेजी

सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 12 में तेजी तो 18 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी तो 30 में गिरावट चल रही है। गिफ्ट निफ्टी, मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी दबाव में दिख रहे हैं।

बीते दिन बाजार में था भारी उछाल

इससे पहले बीते दिन 02 जनवरी को शेयर बाजार में गजब की तेजी दिखी थी। सेंसेक्स 1436 अंक की बढ़त के बाद 79,943 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं, निफ्टी में भी 445 अंक तेजी दिखी जो कि 24,188 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 29 में तेजी तो 01 में गिरावट थी। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी तो 05 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Similar Posts