< Back
Lead Story
साउथ चाइना सी पर Quad नेताओं के बयान से चिंता में पड़ सकता है ड्रेगन, पीएम मोदी ने कही यह बात

Quad Summit

Lead Story

Quad Summit: साउथ चाइना सी पर Quad नेताओं के बयान से चिंता में पड़ सकता है ड्रेगन, पीएम मोदी ने कही यह बात

Gurjeet Kaur
|
22 Sept 2024 7:44 AM IST

Quad Leaders Statement On China : नई दिल्ली। Quad बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका में है। पीएम मोदी ने क्वाड की बैठक में शामिल होते हुए कहा कि, Quad किसी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि, क्वाड में शामिल देश नियम आधारित व्यवस्था और शांति - संप्रभुता के सम्मान के पक्षधर हैं। इसके बाद Quad नेताओं का संयुक्त बयान सामने आया जिसमें साउथ चाइना सी में चीन की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की गई।

Quad नेताओं के संयुक्त वक्तव्य में कहा गया है कि, "हम पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। हम विवादित विशेषताओं के सैन्यीकरण और दक्षिण चीन सागर में बलपूर्वक और डराने-धमकाने वाले युद्धाभ्यासों के बारे में अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करना जारी रखते हैं। हम खतरनाक युद्धाभ्यासों के बढ़ते उपयोग सहित तट रक्षक और समुद्री मिलिशिया जहाजों के खतरनाक उपयोग की निंदा करते हैं। हम अन्य देशों की अपतटीय संसाधन दोहन गतिविधियों को बाधित करने के प्रयासों का भी विरोध करते हैं। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि समुद्री विवादों को शांतिपूर्वक और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार हल किया जाना चाहिए, जैसा कि UNCLOS में परिलक्षित होता है।"

बता दें कि, क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान समेत ऑस्ट्रेलिया शामिल है। इस समूह का गठन दक्षिण चीन सागर में चाइना के बढ़ते अग्रेशन को कंट्रोल करने के लिए किया गया था। यह समूह खुले और स्वतंत्र इंडो - पेसिफिक सी की वकालत करता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार :

क्वाड नेताओं ने कहा कि, "हम UN सिक्योरिटी कॉउन्सिल में सदस्यता की स्थायी और गैर-स्थायी श्रेणियों में विस्तार के माध्यम से इसे और अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण, समावेशी, पारदर्शी, कुशल, प्रभावी, लोकतांत्रिक और जवाबदेह बनाने की तत्काल आवश्यकता को पहचानते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सीटों के इस विस्तार में एक सुधारित सुरक्षा परिषद में अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के लिए प्रतिनिधित्व शामिल होना चाहिए।"

Similar Posts