< Back
Lead Story
केशव मौर्य का एक और बयान बना चर्चा की वजह, इस बार चुनाव और पार्टी पर क्‍या बोल गये

केशव मौर्य का एक और बयान बना चर्चा की वजह

Lead Story

केशव मौर्य का एक और बयान बना चर्चा की वजह, इस बार चुनाव और पार्टी पर क्‍या बोल गये

Gurjeet Kaur
|
29 July 2024 7:51 PM IST

Keshav Prasad Maurya Statement : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य है।"

Keshav Prasad Maurya Statement : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। केशव प्रसाद मौर्य का एक और बयान चर्चा का विषय बन गया है। पिछली बार उन्‍होंने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था। इस बार उन्‍होंने चुनाव और पार्टी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पिछड़ा वर्ग की बड़ी बैठक में शामिल होने पहुंचने थे। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा ही वर्तमान है और भाजपा ही भविष्य है। हमने अकेले 240 सीटें जीती है इस लोकसभा चुनाव में और भी गर्व होता अगर हम 272 को पार कर पाते। इस बार (लोकसभा चुनाव में) हम भले ही चूक गए हों लेकिन अगली बार हम और मजबूत होकर आएंगे। हमें जो मेहनत करनी चाहिए थी, हम चूक गए क्योंकि हम अति आत्मविश्वास में फंस गए लेकिन मैं कहूंगा कि, चुनाव सरकार के बल पर नहीं जीते जाते, चुनाव लड़ने वाली पार्टी होती है और चुनाव जीतने वाली पार्टी होती है। इसलिए हमें 2027 में और मजबूत होकर आना है।"

उनके इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं लिहाजा यह पहली बार नहीं है जब केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए सरकार को धीमे स्वर में घेरा है। इसके पहले उन्होंने कहा था कि, 'सरकार से बड़ा संगठन है और वे भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द समझते हैं।' उनके इस बयान के बाद उत्तरप्रदेश में भाजपा में कलह की खबरों ने तूल पकड़ी थी जिस पर सपा के नेताओं ने खूब राजनीतिक टिप्पणी की थी।

पिछले दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा आलाकमान के साथ बैठक हुई थी। इसके बाद सोमवार को विधानसभा के मानसून सत्र से पहले दोनों डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लंबे समय बाद साथ दिखाई दिए। अब केशव प्रसाद के एक और बयान ने उत्तरप्रदेश में पॉलिटिकल टेम्प्रेचर बढ़ा दिया है। इसका अंजाम भी देखने लायक होगा।

Similar Posts