< Back
Lead Story
UP में राज्य कर्मचारियों के लिए जरुरत की खबर, चल - अचल संपत्ति बातएं नहीं तो सैलरी बंद

UP में राज्य कर्मचारियों के लिए जरुरत की खबर

Lead Story

UP News: UP में राज्य कर्मचारियों के लिए जरुरत की खबर, चल - अचल संपत्ति बातएं नहीं तो सैलरी बंद

Gurjeet Kaur
|
30 Sept 2024 11:35 AM IST

उत्तरप्रदेश। लखनऊ में राज्य कर्मचारियों के लिए जरुरत की खबर सामने आई है। आज राज्य कर्मचारियों के चल - अचल संपत्ति का ब्यौरा देने का अंतिम दिन। अगर आज (30 सितंबर) अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया तो उनकी सैलरी रोक दी जाएगी। मानव संपदा पोर्टल पर सोमवार को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संपत्ति का ब्यौरा देना है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश में करीब 60 हजार ऐसी कर्मचारी हैं जिन्होंने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर चल - अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है।

बता दें कि, संपति न बताने वाले कर्मियों के साथ डीडीओ का भी वेतन रुकेगा। राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह में शासनादेश जारी किया था। 30 सितंबर तक सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी संपत्ति मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने के लिए कहा गया था। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक 22 सितंबर तक करीब 90 फ़ीसदी कर्मी पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा दे चुके हैं।

शासन के आदेश के अनुसार, द्वारा कार्मिकों को पोर्टल पर सम्पत्ति विवरण दर्ज करने हेतु 30 सितंबर तक अंतिम अवसर प्रदान किया गया था। यह निर्देश भी दिये दिये गये है कि, चल-अचल सम्पति का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने वाले कार्मिकों का ही माह (सितम्बर) 2024 का वेतन आहरित किया जाएगा।

मानव सम्पदा पोर्टल की समीक्षा में यह संज्ञान में आया है कि, निर्देशों के बावजूद पोर्टल पर कुल 8,44,374 राज्यकीय कर्मचारी पंजीकृत हुए हैं। 12 सितंबर तक 7,19,807 कार्मिकों द्वारा अपना सम्पत्ति विवरण पोर्टल पर दर्ज किया गया है। सरकार का मानना है कि, इसकी नियमित समीक्षा आहरण वितरण अधिकारी (DDO) के स्तर पर भी किया जाना आवश्यक है। इसके लिए DDO को भी उत्तरदायी बनाया गया है।

मानव सम्पदा पोर्टल पर पंजीकृत समस्त कार्मिकों का ऑनलाइन सम्पत्ति विवरण पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाना है। नए आदेश के अनुसार संबंधित विभाग, कार्यालय प्रमुख का यह दायित्व है कि, शासन के निर्देशों के अनुसार अपने विभागा में कार्यरत कर्मिकों का वर्ष 2023 का सम्पत्ति विवरण निर्धारित समय पर पोर्टल पर दर्ज कराएं।

Similar Posts