< Back
Lead Story
Punjab Mail Stampede : पंजाब मेल में अफवाह के कारण मची भगदड़, 20 से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर

Punjab Mail Stampede : पंजाब मेल में अफवाह के कारण मची भगदड़

Lead Story

Punjab Mail Stampede : पंजाब मेल में अफवाह के कारण मची भगदड़, 20 से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर

Gurjeet Kaur
|
11 Aug 2024 1:47 PM IST

Punjab Mail Stampede : रविवार को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में पंजाब मेल में अचानक भगदड़ मच गई।

Punjab Mail Stampede : उत्तरप्रदेश। रविवार को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में पंजाब मेल में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पंजाब मेल में आग लगने की अफवाह फ़ैल गई थी। जिसके कारण लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।

जानकारी के अनुसार भगदड़ कारण घायल हुए लोगों को इलाज के लिए शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पंजाब मेल में भगदड़ की यह घटना बरेली और कटरा स्टेशन के बीच में हुई है। किसी ने यहां ट्रेन में आग लगने की जानकारी दी तो अन्य यात्री चलती ट्रेन से ही कूदने लगे। चलती ट्रेन से कूदने के कारण लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

भगदड़ की यह घटना अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल ट्रेन नंबर 13006 में हुई है। मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज जारी है। दरअसल, जनरल कोच में धूंआ देख लोगों को लगा कि, बोगी में आग लग गई है। इसके बाद तो ट्रेन की बोगी में भगदड़ मच गई और लोग चलती ट्रेन से ही कूदने लगे।

जीआरपी और रेलवे प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारियों और जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच की।

Related Tags :
Similar Posts