< Back
Lead Story
उप्र में तेज हुआ दल-बदल का खेल, सपा और कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल
Lead Story

उप्र में तेज हुआ दल-बदल का खेल, सपा और कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल

स्वदेश डेस्क
|
12 Jan 2022 1:52 PM IST

लखनऊ। उप्र में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। राज्य के दोनों प्रमुख दल सपा और भाजपा एक-दूसरे के गढ़ में सेंधमारी की कोशिश कर रहे है। योगी मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और अन्य कई विधायकों के इस्तीफे के बाद भजपा भी एक्शन में आ गई है। बुधवार को बेहट विधानसभा सीट से कांग्रेस और सिरसागंज विधानसभा सीट से समाजवादी (सपा) विधायक समेत कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौर्य ने बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी, सिरसागंज सीट से सपा विधायक हरिओम यादव और सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल यादव को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर भाजपा में शामिल कराया। भाजपा सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों से कई नेता और विधायक पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Similar Posts