< Back
Lead Story
कांग्रेस प्रशांत किशोर की एंट्री पर दो धड़ों में बंटी, राहुल-प्रियंका को छोड़ सभी  असहमत
Lead Story

कांग्रेस प्रशांत किशोर की एंट्री पर दो धड़ों में बंटी, राहुल-प्रियंका को छोड़ सभी असहमत

स्वदेश डेस्क
|
2 Sept 2021 2:57 PM IST

नईदिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर पार्टी के दो धड़ों में बनती नजर आ रही है। जिसके एक धड़े में राहुल और प्रियंका गांधी है, जो पीके को विशेष जिम्मेदारी देकर पार्टी में शामिल करना चाहते है। वही दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है जो किसी बाहरी व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में अब अंतिम फैसला कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ले सकती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रशांत को कांग्रेस में शामिल होने का विरोध करने वाले नेताओं में सोनिया गांधी को पत्र लिख शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग करने वाले G-23 नेता भी शामिल है। सूत्रों का कहना है की इस मामले पर इन नेताओं ने कपिल सिब्बल के घर पर एक मीटिंग भी की थी।जिसमें अधिकांश नेता राहुल- प्रियंका के फैसले से असहमत नजर आए।

गौरतलब है की प्रशांत किशोर को एक चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। वह कई चुनाव अभियानों में सफल भी हुए है। जिसमें हाल ही में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में बरकारार रखना भी शामिल है। इससे पहले 2014 में भाजपा को भी लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाई थी। ऐसे में राहुल और प्रियंका को प्रशांत किशोर के चुनावी प्रबंधन के सहारे आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में जीत की उम्मीद नजर आ रही है। इसलिए दोनों नेता पीके को जल्द से जल्द कांग्रेस में शामिल करने की सिफारिशों को बल दे रहें है।

Similar Posts