< Back
Lead Story
पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो आज जरूर करें ये उपाय
Lead Story

सोमवती अमावस्या 2024: पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो आज जरूर करें ये उपाय

Jagdeesh Kumar
|
30 Dec 2024 11:14 AM IST

धार्मिक मान्यताओं के इ अमावस्या तिथि में किए गए कुछ उपायों से आप अपनी वैवाहिक जीवन को अच्छा बना सकते हैं और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

सनातन धर्म में अमावस्या का बेहद महत्व है। इस साल 2024 की आखिरी अमावस्या आज यानी सोमवार को पड़ रही है। ऐसे में इस अमावस्या का महत्व और भी बढ़ जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन पूजा पाठ, व्रत और स्नान दान करना बेहद शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ साथ शिव भगवान और पितर खुश होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के इस तिथि में किए गए कुछ उपायों से आप अपनी वैवाहिक जीवन को अच्छा बना सकते हैं और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

सोमवती अमावस्या 2024 आज

पौष माह की अमावस्या तिथि आज 30 दिसंबर की सुबह 4 बजकर दो मिनट से शुरू हो गई। जो कि 31 दिसंबर की सुबह 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इस दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त प्रातः 5.24 से लेकर 6.19 तक था।

सोमवती अमावस्या का महत्व

सोमवती अमावस्या का व्रत पूरे विधि विधान करने से घर में सुख शांति आती है। इस दिन पूजा पाठ करने से पितृ दोष और ग्रहों से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। श्रीहरी और महादेव की कृपा से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और विवाह में आ रही अड़चन भी दूर होती है।

पितृ दोष की मुक्ति के लिए उपाय

आज यानी सोमवती अमावस्या के दिन काले तिल का दान करें ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि जो लोग अपने जीवन में परेशान चल रहे हैं, वह काले तिल का दान करें तो शुभ होगा।

आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए

जो पैसों की तंगी या फिर नौकरी न मिलने से परेशान है उन्हें आज के दिन दूध और चावल का दान करना चाहिए, ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होगी और पितरों का आशीर्वाद भी मिलेगा।

वैवाहिक जीवन के लिए

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता सती का विधि विधान से पूजा करना चाहिए, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं खत्म होती हैं। और अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है।

जीवन की सुख शांति के लिए

सोमवती अमावस्या के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान करें और उसके बाद आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर किसी नदी तालाब में मछलियों को खिला दें। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Swadesh News इसकी पुष्टि न

हीं करता है.)

Similar Posts