< Back
Lead Story
इन 20 राज्यों में सुबह - सुबह हो गई रात, जानिए देश भर के मौसम का हाल
Lead Story

आज का मौसम: इन 20 राज्यों में सुबह - सुबह हो गई रात, जानिए देश भर के मौसम का हाल

Jagdeesh Kumar
|
12 Jan 2025 8:37 AM IST

Weather Update: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश में एक बार फिर मौसम का रुख बदल दिया है। पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला, वहीं, रात में कई इलाकों में बारिश भी हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर के 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज रविवार की सुबह रात के समान लग रही है। यहां कोहरा ने सफेद चादर तान दी है, जिस कारण सामने का भी कुछ देख पाना मुश्किल हो गया है। इसी कारण से दिल्ली में लगभग 200 उड़ाने और 150 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राजधानी में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश हो सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर सहित कुछ जिलों में कोहरा और बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा और एटा में भी गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

पहाड़ी राज्यों का मौसम

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ठंड का कहर जारी है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज यानी रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी 2025 के बाद से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी तेज हो सकती है।

Similar Posts