< Back
Lead Story
अधीर रंजन ने राष्ट्रपति पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, स्मृति ईरानी भड़की, कहा- सोनिया गांधी मांगे माफी
Lead Story

अधीर रंजन ने राष्ट्रपति पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, स्मृति ईरानी भड़की, कहा- सोनिया गांधी मांगे माफी

स्वदेश डेस्क
|
28 July 2022 1:30 PM IST

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के एक बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी संवैधानिक पदों पर महिलाओं को नीचा दिखाते रहे हैं। उन्होंने चौधरी के बयान पर कांग्रेस नेताओं से माफी मांगने की मांग की।ईरानी ने कहा कि हमारे देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस को संसद में और भारत की जनता से माफी मांगने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि चौधरी जानते थे कि राष्ट्रपति को इस तरह से नीचा दिखाना हमारे देश में महिलाओं की क्षमता को कम करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिये नामित किया गया, कांग्रेस नेता दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से निशाना बना रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद भी मुर्मू के खिलाफ हमले रुकते नहीं दिख रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन एक वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहते दिख रहे।

चौधरी के इस बयान के खिलाफ भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।वही, अधीर रंजन का कहना है कि उनसे चूक वश यह टिप्पणी हुई है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने का कोई सवाल नहीं है, इसके लिए सत्ता पक्ष उन्हें फांसी चढ़ाना चाहता है तो चढ़ा दे। उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश के तहत तिल का पहाड़ बना रही है।

Similar Posts