< Back
Lead Story
बड़ा हादसा टला, 5 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में धुआं भरा, इमरजेंसी लेंडिंग कराई
Lead Story

बड़ा हादसा टला, 5 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में धुआं भरा, इमरजेंसी लेंडिंग कराई

स्वदेश डेस्क
|
2 July 2022 11:59 AM IST

नईदिल्ली। दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में धुआं भरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में जब अचानक से धुआं भर गया, उस समय ये फ्लाइट 5 हजार फीट की ऊंचाई पर थी।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट फ्लाइट संख्या Q400 विमान SG-2962 ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से जबलपुर के ली उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद फिलाइट की क्रू कैबिन में अचानक से धुआं भर गया। जिसके बाद लोग किताब और न्यूजपेपर से पंखा झलाते हुए दिखे। विमान को तुरंत दिल्ली के लिए मोड़ कर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में 100 से अधिक यात्री सवार थे। जिनकी जान बाल-बाल बची।

Related Tags :
Similar Posts