< Back
Lead Story
इस दिवाली जलेगी लंका, जब अपनी सेना लेकर पत्नी को बचाने पहुंचेगा सिंघम
Lead Story

Singham Again Trailer: इस दिवाली जलेगी लंका, जब अपनी सेना लेकर पत्नी को बचाने पहुंचेगा सिंघम

Jagdeesh Kumar
|
7 Oct 2024 4:29 PM IST

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की नई फिल्म सिंघम 3 के ट्रेलर ने इतिहास बना दिया है। यह बॉलीवुड का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है।

Singham Again Trailer: सिंघम फैंस के बेसब्री का इंतजार खत्म हो गया है। जबरदस्त एक्शन, डायलॉग और कहानी के साथ सिंघम अगेन ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर एक या दो मिनट का नहीं बल्कि पूरे 5 मिनट का है। इसी के साथ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की नई फिल्म सिंघम 3 के ट्रेलर ने इतिहास बना दिया है। यह बॉलीवुड का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है। इसमें मेकर्स ने रामायण कहानी को दिखाया है। ट्रेलर में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स दिखाई दे रहे हैं।

रामायण से जुड़ी रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स

इस बार फिल्म की कहानी के लिए रोहित शेट्टी ने रामायण को आधार बनाया है। ट्रेलर शुरू होते ही सिंघम(अजय) अपने बेटे और पत्नी अवनि(करीना कपूर) के साथ बैठे रामायण की बात कर रहे होते हैं। फिल्म की कहानी अवनि के ही इर्द - गिर्द घूमती है। जिसका अपहरण रावण के अवतार में खूंखार अर्जुन कपूर उठा ले जाता है।

सिंघम की सेना जाएगी श्रीलंका

ट्रेलर देखकर लगता है अपनी पत्नी को बचाने के लिए सिंघम सेना श्रीलंका पहुंचती है। जिसमें पुराने सुपरकॉप्स सिंबा(रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) तो रहते ही हैं उनके साथ में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में और ए.सी.पी. सत्या(टाइगर श्रॉफ) शामिल हैं। ट्रेलर के डायलॉग भी शानदार हैं।

कब आएगी फिल्म?

ट्रेलर के साथ मेकर्स ने कॉप यूनिवर्स की इस नई फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म 01 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। अर्जुन देवगन, ज्योति देशपांडे और रोहित शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है। क्षितिज पटवर्धन के साथ उनके साथियों ने कहानी लिखी है।

यहां देखें ट्रेलर...

Similar Posts