< Back
Lead Story
सिक्किम बॉर्डर : भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को आईं हल्की चोटें
Lead Story

सिक्किम बॉर्डर : भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को आईं हल्की चोटें

Swadesh Digital
|
10 May 2020 1:46 PM IST

नई दिल्ली। सिक्किम सीमा पर काफी समय बाद एक बार फिर से भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। उत्तरी सिक्किम में शनिवार को भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आ गए और टकराव हुआ है। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस इलाके में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच लंबे समय बाद यह टकराव देखने को मिला है।

भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों में टकराव हुआ। दोनों ओर से भारी तनाव और बहसबाजी हुई। इतना ही नहीं, इस टकराव में दोनों तरफ के सैनिकों को हल्की चोटें भी आई हैं। हालांकि, इस टकराव को स्थानीय स्तर के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद सुलझा लिया गया।

सेना के सूत्रों ने बताया कि सीमा विवाद के चलते भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह टकराव हुआहै। जब कभी ऐसा कोई विवाद होता है तो तय प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों सेनाएं इसे सुलझा लेती हैं। लंबे समय बाद उत्तर सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच यह तनाव देखने को मिला है। बता दें कि भारत-चीन सीमा से लगने वाले सिक्किम सेक्टर के नाकू ला के पास यह घटना हुई है।

Similar Posts