< Back
Lead Story
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, महाविकास अघाड़ी में दूरी, एकनाथ-उद्धव नजदीक!
Lead Story

द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, महाविकास अघाड़ी में दूरी, एकनाथ-उद्धव नजदीक!

स्वदेश डेस्क
|
12 July 2022 6:30 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी तेजी से हलचल जारी है। प्रदेश में भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद पहली बार शिवसेना एकजुट नजर आ रही है। दरअसल शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से माना जा रहा है की महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ने लगी है। वहीँ उद्धव और एकनाथ में नजदीकी बढ़ सकती है।

बता दें की एकनाथ शिंदे द्वारा 40 विधायकों को साथ लेकर भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के बाद शिवसेना में फूट पड़ गई है। शिवसेना के 40 विधायक जहां शिंदे को अपना नेता मान रहे है। वहीँ सांसद और अन्य विधायक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में ही काम कर रहे है। ऐसे में दोनों गुटों का किसी मुद्दे पर साथ आना शिवसेना को बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने को कहा था। इस मुद्दे पर दिल्ली में सांसद कृपाल तुमाने के आवास पर भी शिवसेना के तकरीबन दस सांसदों ने बैठक की थी। शिवसेना से अलग हुए शिंदे समूह इसी मुद्दे पर शिवसेना सांसदों में मतभेद फैलाने का प्रयास कर रहा था। शिंदे समूह को मात देने के लिए शिवसेना खुद द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इससे शिवसेना सांसदों में होने वाली संभावित फूट टल गई है।

Similar Posts