< Back
Lead Story
जिनके पास रहकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने बिताया अपना जीवन अब वह इस दुनिया में नहीं रहे...
Lead Story

शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का निधन: जिनके पास रहकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने बिताया अपना जीवन अब वह इस दुनिया में नहीं रहे...

Swadesh Digital
|
4 Sept 2024 2:03 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान के निधन की दु:खद खबर सामने आयी है। खबरों के अनुसार चैन सिंह जी का इलाज राजधानी भोपाल के बंसल अस्‍पताल में चल रहा था।

इसकी सूचना खुद शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्‍होंने कहा कि “मेरे प्रिय चाचाजी श्री चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर चौथी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। वो मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे, प्रेरणा थे। आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया। पूज्य चाचाजी के चरणों में प्रणाम!”

उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे सीहोर जिले के गृह गांव जैत में किया जाएगा।

Similar Posts