< Back
Lead Story
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह ने भंग की सभी प्रांतीय इकाई, भाजपा में होंगे शामिल
Lead Story

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह ने भंग की सभी प्रांतीय इकाई, भाजपा में होंगे शामिल

स्वदेश डेस्क
|
15 April 2022 6:45 PM IST

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव जल्द ही भाजपा ने शामिल होंगे। उन्होंने आज अपने अगले राजनीतिक कदम का खुलासा करते हुए तमाम अटकलों को विराम दे दिया। वे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव के बाद परिवार के दूसरे सदस्य है जो भाजपा में शामिल होंगे।

शिवपाल सिंह यादव वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही खुद को सपा में उपेक्षित महसूस कर रहे है। जिसके चलते उन्होंने सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। अखिलेश के मनाने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद चाचा-भतीजे के बीच दोबारा से खटास शुरू हो गई। जिसके बाद से से ही शिवपाल के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार अब शिवपाल सिंह ने 19 अप्रैल को अपने पुत्र आदित्य यादव और हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता लेंगे।बताया जा सरहा है की वे नईदिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनका सदस्यता समारोह होगा। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहेंगे।

इससे पहले उन्होंने आज सुबह पार्टी की सभी प्रांतीय इकाइयों भंग कर दिया। जिसके बाद से सभी पदाधिकारी पद मुक्त हो गए।

Similar Posts