< Back
Lead Story
मुंबई में महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन, बंद रहेगा गेटवे ऑफ इंडिया
Lead Story

Shivaji Maharaj Statue Collapse: मुंबई में महाविकास अघाड़ी का प्रदर्शन, बंद रहेगा गेटवे ऑफ इंडिया

Jagdeesh Kumar
|
1 Sept 2024 9:37 AM IST

महाविकास अघाड़ी मार्च निकालते हुए साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी। गेटवे ऑफ इंडिया में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और उसे एक दिन के लिए बंद भी करा गया है।

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आज यानी रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का नाम जोडो मारा (जूते मारो) आंदोलन दिया है। महाविकास अघाड़ी मार्च निकालते हुए साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक जाएगी। गेटवे ऑफ इंडिया में कड़ी सुरक्षा कर दी गई है और उसे एक दिन के लिए बंद भी करा गया है। यहां आज यानी रविवार को कोई भी प्रर्यटक नहीं आ सकता।

पीएम मोदी मांग चुके हैं माफी

दरअसल, कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। यह वही प्रतिमा थी जिसका अनावरण 4 दिसंबर 2023 को पीएम मोदी ने किया था। हालांकि प्रतिमा गिरने के बाद 30 अगस्त को पीएम मोदी ने माफी मांगी थी। उनसे पहले महाराष्ट्र से CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार जैसे नेता भी माफी मांग चुके हैं। इसके बाद भी विपक्ष सरकार में घेरने में जुटा हुआ है। आज होने वाले मार्च में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (SCP) चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले जैसे कई नेता शामिल होंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया राजनीतिक आंदोलन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "ये जो आज आंदोलन हो रहा है पूरे तरीके से राजनीतिक आंदोलन है इन्होंने कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान नहीं किया। आप मुझे पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी का लाल किले से एक भी भाषण दिखाइए जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख किया हो। नेहरू जी ने तो अपने 'भारत की खोज' में छत्रपति महाराज का अपमान किया। क्या उसकी माफी कांग्रेस पार्टी और महा विकास अघाड़ी मांगेगी?"

Similar Posts