< Back
Lead Story
सिवनी सीएमओ दिशा डेहरिया निकली करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन
Lead Story

जबलपुर: सिवनी सीएमओ दिशा डेहरिया निकली करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन

Swadesh Editor
|
30 Jan 2025 9:14 PM IST

जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिशा डेहरिया के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है।

जबलपुर: सिवनी में पदस्थ नगर पालिका की मुख्य कार्यपालन अधिकारी व बालाघाट की प्रभारी दिशा डेहरिया के नागपुर रोड छिंदवाड़ा स्थित आवास पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने सुबह छापा मारा। टीम छिंदवाड़ा के अलावा उनके सिवनी व बालाघाट स्थित घर पर भी पहुंची। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को करीब 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी मिली है।

खबर है कि दिशा डेहरिया पहले चांद व हर्रई में भी सीएमओ रह चुकी हैं। गुरूवार को जब ईओडब्ल्यू की टीम दिशा डेहरिया के पिताजी को लेकर विवेकानंद कॉलोनी स्थित बंगले पहुंची। लेकिन बंगले की चाबी नहीं मिल पाई, टीम डेहरिया के नगर स्थित गारमेंट्स की दुकान में सर्चिंग की।ञ् छापेमारी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच हो रही है और जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद टीम सिवनी, वारासिवनी व बालाघाट भी पहुंची, यहां पर भी जांच कार्यवाही की गई। अभी तक की गई जांच में टीम को 4 कार, 3 दुकान, एक मकान मिला है। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है, जिनकी जांच की जा रही है।

Similar Posts