< Back
Lead Story
देश में बाल विवाह के बढ़ रहे मामलों पर रोक लगे :ज्योतिरादित्य सिंधिया
Lead Story

देश में बाल विवाह के बढ़ रहे मामलों पर रोक लगे :ज्योतिरादित्य सिंधिया

स्वदेश डेस्क
|
10 Feb 2021 1:22 PM IST

नईदिल्ली। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में हो रहे बाल विवाह का मुद्दा उठाया। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में बाल विवाह की घटनाये सामने आई है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए इन पर रोक लगाने की मांग की। इसकी रोकथाम के लिए लोगों में जागरुकता बढ़ाने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई किये जाने की बात कही।

सिंधिया ने बुधवार को सदन में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान बाल विवाह के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में बाल विवाह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही सरकार को प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर बाल विवाह को लेकर मूल्यांकन करने के साथ ही जिला स्तर पर कार्रवाई करने की जरूरत है। भाजपा सदस्य ने लड़कियों की शिक्षा पर भी जोर देने की मांग की।

Similar Posts