< Back
Lead Story
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, सीएम ममता ने अस्पताल पहुंच जाना हाल
Lead Story

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, सीएम ममता ने अस्पताल पहुंच जाना हाल

स्वदेश डेस्क
|
2 Jan 2021 3:21 PM IST

पूर्व कप्तान की हुई एंजियोप्लास्टी

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां प्रारम्भिक जांच में डॉक्टर्स ने दिल का दौरा बताया है।जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। डॉक्टर्स का कहना है की उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें अभी 24 घंटे निगरानी में रखा जाएगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली के हार्ट अटेक की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने के लिए वुडलैंड अस्पताल पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री बनर्जी ने ट्वीटर पर पोस्ट करा कहा - सौरव गांगुली को दिल के दौरे की खबर सुनकर दुख हुआ। वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। बोर्ड सेक्रेटरी जय शाह ने सोशल मीडिया पर कहा- मैंने दादा के परिवार से बातचीत की है। इलाज का उन पर अच्छा असर हो रहा है। मैं उनके जल्द सेहतमंद होने की कामना करती हूं।

इसके अलावा जय शाह ने ट्वीट कर कहा - मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।


Related Tags :
Similar Posts