< Back
Lead Story
गोवंश को नदी में फेंका, 20 की मौत, पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

Satna Viral Video

Lead Story

Satna Viral Video: गोवंश को नदी में फेंका, 20 की मौत, पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

Gurjeet Kaur
|
28 Aug 2024 3:13 PM IST

Satna Viral Video : सरना, मध्यप्रदेश। गोवंश को उफनती नदी में फेंकने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आवारा गोवंश को नदी की तेज धारा में बल पूर्वक खदेड़ा जा रहा है। इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उफनती नदी में बहने के कारण 20 गोवंश की मौत हो गई है।

यह पूरा मामला सतना शहर से लगे रैगांव मोड़ का है। जानकारी के अनुसार तेज पानी के बहाव में कई गोवंश बह गए। सतना पन्ना मार्ग पर बने रैगांव पुल के पास गोवंश को बलपूर्वक उफनती नदी में खदेड़ा गया था।

जबरदस्ती उफनती नदी में खदेड़ दिया :

इस मामले में पुलिस द्वारा बताया गया है कि, यह घटना मंगलवार की है। गोवंश को कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती उफनती नदी में खदेड़ दिया गया था। आरोपियों की पहचान बेटा बागड़ी, रवि बागड़ी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की :

वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में चारों के खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य गोवंश को बचाने के लिए प्रयास जारी :

थाना प्रभारी ने बताया कि, कुल 50 गाय थीं। इनमें से 15 से 20 की मौत हो चुकी है। अन्य गोवंश को बचाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अब तक बाकी गोवंश की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Similar Posts