< Back
Lead Story
Sanjauli Mosque Dispute

Sanjauli Mosque Dispute

Lead Story

Sanjauli Mosque Dispute: आज हिमाचल प्रदेश बंद, हिन्दू संगठन का प्रदर्शन शुरू

Deeksha Mehra
|
14 Sept 2024 12:03 PM IST

Sanjauli Mosque Dispute : संजौली मस्जिद विवाद के चलते हिन्दू संगठन ने हिमाचल प्रदेश आज बंद है। इस बंद का आव्हान हिन्दू संगठन ने किया है। इसको लेकर शिमला में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। बाहरी लोगों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शिमला में हिन्दू संगठन के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश प्रशासनअलर्ट मोड पर आ गई है। जिले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे और कोई हिंसा न हो।

1:30 बजे तक सभी दुकानें रहेंगी बंद

हिमाचल प्रदेश में हिंदू संगठनों द्वारा अवैध मस्जिद निर्माण का जमकर विरोध जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने आज हिमाचल बंद का ऐलान किया है। दोपहर 1:30 बजे तक सभी दुकानें बंद रखने की अपील की है। कुल्लू और भुंतर में व्यापार मंडल ने आधे दिन में बंद का आह्वान किया है। वहीं मंडी में अवैध मस्जिद को तोड़ने के लिए नगर निगम ने 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

की FIR वापस लेने की मांग

हिंदू संगठनों के लोग बाजार में रैली निकालकर आगे बढ़ रहे हैं। रैली सुन्नी चौक पर पहुंचने के बाद हिंदू संगठनों के नेताओं ने यहां लोगों को संबांधित किया। संजौली में लोगों पर हुए लाठीचार्ज पर अपना विरोध जताया। साथ ही संजौली प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग उठाई।

ये है पूरा मामला

दरअसल हिमाचल प्रदेश विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने संजौली मस्जिद उठाया था। उन्होंने कहा था कि, संजौली के आस - पास महिलाओं का निकलना मुश्किल है। यहां महिलाओं पर अभद्र कमेंट होते हैं। इसके साक्षी हम खुद हैं। बाहर से लोग आकर यहां बस रहे हैं। इस बात की जांच होनी चाहिए। इसके अलावा मस्जिद का निर्माण भी अवैध है।

बता दें कि, संजौली मस्जिद का मामला इस समय कोर्ट में है। यहां एक मंजिल बनाने की अनुमति दी गई थी लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण किया गया। यह मामला कोर्ट में विचारणीय है। वक्फ बोर्ड को इसमें पार्टी बनाया गया है। जब विधानसभा में यह मुद्दा उठाया गया तो मामले ने और तूल पकड़ लिया।

Similar Posts