< Back
Lead Story
सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी

सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी

Lead Story

Salim Khan Got Threat: सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी

Gurjeet Kaur
|
19 Sept 2024 1:48 PM IST

Salim Khan Got Threat in the Name of Lawrence Bishnoi : मुंबई। सलमान खान के पिता सलीम खान को एक अनजान व्यक्ति ने मॉर्निंग वॉक के दौरान धमकी दी। इस बात की शिकायत सलीम खान के बॉडी गार्ड ने बांद्रा पुलिस को की है। पुलिस को शिकायत में बताया गया है कि, "एक स्कूटी पर अज्ञात लोग आए और सलीम खान को यह कह कह कर फरार हो गए कि, लॉरेंस बिश्नोई को भेजू क्या?" इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलीम खान को धमकी दी थी। जानकारी के अनुसार, सलीम खान सुबह की सैर पर थे और आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए यह किया था। सलीम खान के अंगरक्षक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बांद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वे तो बस मौज-मस्ती कर रहे थे।

कई बार हो चुकी है हमले की कोशिश :

बता दें कि, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने कई बार सलमान खान को निशाना बनाया है। कुछ समय पहले सलमान खान के घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर भी बिश्नोई गैंग के लोगों ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था।

सालों पहले काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही बिश्नोई समाज के लोग सलमान खान का विरोध कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई का कहना है कि, उनका समाज काले हिरण को भगवान मानता है ऐसे में सलमान खान के कारण उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

Similar Posts