< Back
Lead Story
बबीता फोगाट बोलीं, साक्षी मलिक के आरोप बेबुनियाद, वह यह भी कह सकती हैं कि मैंने ही यौन उत्पीड़न किया
Lead Story

पहलवानों के बीच विवाद: बबीता फोगाट बोलीं, साक्षी मलिक के आरोप बेबुनियाद, वह यह भी कह सकती हैं कि मैंने ही यौन उत्पीड़न किया

Gurjeet Kaur
|
23 Oct 2024 1:15 PM IST

चरखी दादरी, हरियाणा। इस समय देश के पहलवानों के बीच आरोप - प्रत्यारोप का दौर जारी है। साक्षी मालिक ने अपनी किताब विटनेस में कई खुलासे किए हैं। इन खुलासों के इतर उन्होंने कुछ मीडिया हॉउस को दिए इंटरव्यू में भाजपा नेता और पहलवान बबीता फोगाट पात्र भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों का जवाब देते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि, 'साक्षी मलिक के आरोप बेबुनियाद हैं वह यह भी कह सकती हैं कि मैंने ही उनका यौन उत्पीड़न किया।'

पहलवान साक्षी मलिक के आरोपों पर पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगट ने कहा, "साक्षी मलिक बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। कल को वह कह सकती हैं कि बबीता ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वह यह भी कह सकती हैं कि बबीता फोगट ने ही यौन उत्पीड़न किया है। वह बार-बार बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। साक्षी मलिक यह भी कह सकती हैं कि गंगा में पदक फेंकने की योजना बबीता की थी...साक्षी को स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि प्रियंका गांधी ने वहां किसके लिए खाना भेजा। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उन्हें (विरोध प्रदर्शन करने की) अनुमति किसने दी। दीपेंद्र हुड्डा विरोध प्रदर्शन में क्या कर रहे थे?

इसके आगे साक्षी मलिक ने कहा कि, 'उन्हें अपनी किताब के लिए भी बबीता फोगट के नाम की जरूरत थी। मुझे लगता है कि उन्हें मेरा नाम पसंद है...मेरे पास कोई पोस्ट नहीं है। मैंने वे सभी पोस्ट छोड़ दी हैं जिनके बारे में वह बात कर रही हैं।'

साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर क्या आरोप लगाए :

मीडिया हॉउस को दिए इंटरव्यू में साक्षी मलिक ने कहा था कि, 'भाजपा के दो नेताओं ने हमें प्रदर्शन की परमिशन दिलवाई थी। ये दोनों लीडर्स थे बबीता फोगाट और तीरथ राणा। बबीता के मन में WFI का अध्यक्ष बनने का लालच था। उसने सभी रेसलर को बुलाया, हमें लगा कि, वो एक अच्छी अध्यक्ष हो सकती है। हमें नहीं पता था वो हमारे साथ इतना बड़ा खेल खेलेगी। हमें लगा वो हमारे साथ बैठेगी, आवाज उठाएगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस से कभी इन्फ्लुएंस नहीं था।'

Similar Posts