< Back
Lead Story
अकोला में योगेन्द्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा, वंचितों के कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कुर्सियां

अकोला में योगेन्द्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा, वंचितों के कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कुर्सियां

Lead Story

Yogendra Yadav Program Akola: अकोला में योगेन्द्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा, वंचितों के कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कुर्सियां

Deeksha Mehra
|
21 Oct 2024 5:39 PM IST

महाराष्ट्र। अकोला में एक कार्यक्रम के दौरान भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेन्द्र यादव के भाषण के समय वंचित बहुजन अघाड़ी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। इसके कारण योगेन्द्र यादव का भाषण बीच में रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह घटना अकोला के जिला परिषद कर्मचारी भवन में हुई, जहां "लोकतंत्र की सुरक्षा और हमारा वोट" विषय पर चर्चा बैठक का आयोजन किया गया था।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान जब योगेन्द्र यादव बोल रहे थे, तभी वंचित के कार्यकर्ताओं ने उनसे माइक छीन लिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इस हंगामे के चलते हॉल में तनावपूर्ण माहौल बन गया और आयोजकों को योगेन्द्र यादव के इर्द-गिर्द सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या

कार्यक्रम में वंचित कार्यकर्ता "जवाब दो... जवाब दो..." जैसे नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच पर जाकर सामान फेंकना शुरू कर दिया। वहीं कुछ कार्यकर्ता कुर्सियां उठा-उठाकर फेंक रहे हैं। इस स्थिति के कारण योगेन्द्र यादव का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

विधानसभा चुनाव को लेकर किया था कार्यक्रम का आयोजन

इस बैठक का आयोजन महाराष्ट्र डेमोक्रेटिक फोरम और भारत जोड़ो अभियान ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किया था, जिसमें योगेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वंचित कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में उत्पात मचाने के कारण चर्चा में काफी गहमागहमी हो गई।

Similar Posts