< Back
Lead Story
RJD महासचिव पंकज यादव पर हमला, अज्ञात बाइक सवार ने चलाई गोली
Lead Story

Bihar News: RJD महासचिव पंकज यादव पर हमला, अज्ञात बाइक सवार ने चलाई गोली

Deeksha Mehra
|
3 Oct 2024 10:40 AM IST

RJD general secretary Pankaj Yadav shot : मुंगेर, बिहार। बिहार के मुंगेर जिले में आरजेडी नेता पंकज यादव पर गुरूवार को जानलेवा हमला हुआ है। RJD के प्रदेश महासचिव पंकज यादव पर हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक करते समय गोली चलाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधियों ने पंकज यादव को तीन गोली मारी। इनमें से एक गोली उनके सीने में लगी है। इलाज के लिए उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने आरजेडी नेता पर तीन गोली चलाई जिसमें से एक उनके सीने में लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। वहीं मैदान में उनके साथ टहल रहे अन्य लोगों ने उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनके सीने से गोली निकाल दी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। मुंगेर नेशनल हॉस्पिटल के डॉ. प्रशांत त्रिपाठी ने बताया, "गोली उनके दिल के पास बाईं तरफ लगी थी। एक गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत स्थिर है...सब कुछ नियंत्रण में है। रिपोर्ट आ गई है और सब कुछ सामान्य है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सदर डीएसपी राजेश कुमार (Sadar DSP Rajesh Kumar) ने बताया कि घटना को लेकर कुछ लोगों का नाम सामने आया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों में एक मिट्ठू यादव का भी नाम सामने आया है जो अपराधी सावन यादव का बहनोई है।

मिट्ठू यादव और नमन यादव ने चलाई गोलियां

घायल के पिता और घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह जब पंकज मॉर्निंग वॉकिंग कर रहे थे तो दो बाइक सवार जिसमें एक मिट्ठू यादव और नमन यादव ने पंकज यादव पर तीन गोली चलाई और जब शोर हुआ तो फायरिंग करते वह भाग निकले।

उन्होंने बताया कि मिट्ठू यादव कल भी उसके घर आया था और किसी केस में पंकज यादव से पुलिस ने पैरवी करने को कह रहा था जिसे पंकज ने मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Similar Posts