< Back
Lead Story
ऋषिकेश में गंगा आरती कर दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि
Lead Story

Ratan Tata Tribute at Ganga Aarti: ऋषिकेश में गंगा आरती कर दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि

Deeksha Mehra
|
10 Oct 2024 9:13 PM IST

Ratan Tata Tribute at Ganga Aarti : ऋषिकेश। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज 10 अक्टूबर को हुआ। मुंबई में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में 9 अक्टूबर को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट जानकी सेतू गंगा तट पर महिलाओं द्वारा मां गंगा की आरती भी रतन टाटा को समर्पित की गई।

ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट जानकी सेतू गंगा तट पर महिलाओं ने मां गंगा की एक विशेष आरती भी रतन टाटा को समर्पित की। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि रतन टाटा ने न केवल उद्योग के क्षेत्र में नहीं बल्कि परोपकार के माध्यम से भी देश को बहुत कुछ दिया है। उनका योगदान दान और परोपकार में अमूल्य है। उन्होंने रतन टाटा के परिवार, टाटा समूह की टीम और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

रतन टाटा के निधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने गंगा मां की आरती कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आरती में हरिओम शर्मा ज्ञानी के अलावा ट्रस्ट की सदस्य डॉ. ज्योति शर्मा, पुष्पा शर्मा, आशा डांग, प्रमिला, गायत्री देवी आदि शामिल हुईं। रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में हुआ। उनके योगदान और उपलब्धियों को याद करते हुए पूरे देश में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गंगा आरती में पहुंचे लोगों ने कहा कि रतन टाटा का जीवन और कार्य एक प्रेरणा बने रहेंगे और उनके प्रति यह सम्मान हमेशा कायम रहेगा।


Similar Posts