< Back
Lead Story
कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच ब्रिटेन से भारत की उड़ानों पर हटा प्रतिबंध
Lead Story

कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच ब्रिटेन से भारत की उड़ानों पर हटा प्रतिबंध

स्वदेश डेस्क
|
8 Jan 2021 2:26 PM IST

नईदिल्ली। ब्रिटेन में जारी कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बना हुआ है। यूके में स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन घोषित किया गया है। आज शुक्रवार को एयर इण्डिया की पहली फ्लाईट ब्रिटेन से दिल्ली आई। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 256 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आज लंदन से दिल्ली पहुंची। भारत में इस फ्लाईट से आये लोगों को लेकर चिंता बनी हुई हैं।

सरकार ने यूके जाने वाली उड़ानों पर से 6 जनवरी को प्रतिबंध हटा लिया था। बताया जा रहा है की भारत और यूके के बीच हर सप्ताह में 30 उड़ानें संचालित होंगी। यह कार्यक्रम 23 जनवरी तक जारी रहेगा। लंदन से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।

बता दें की यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद सरकार ने 23 दिसंबर को ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर पाबंदी लगाई थी। जोकि पहले 31 दिसंबर तक लागू थी। सरकार ने इसे बढ़ाकर 7 जनवरी को दिया था। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत में दस्तक दे दी है। देश में अब तक 73 लोग इस नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले है।



Similar Posts