< Back
Lead Story
भारत के इन शहरों में गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन होता हैं खास, जानिए इसके बारे में
Lead Story

Republic Day Celebration 2025: भारत के इन शहरों में गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन होता हैं खास, जानिए इसके बारे में

Deepika Pal
|
25 Jan 2025 7:40 PM IST

अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं भारत की इन जगहों पर घूम सकते है।

Republic Day Celebration 2025: आने वाले दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व मनाया जाने वाला है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी इमारतों पर तिरंगे झंडे फहराए जाते हैं। इस गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बना हुआ रहता है अगर आप गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं भारत की इन जगहों पर घूम सकते है।

इन जगहों पर होता है गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन

आपको बताते चलें, भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर सेलिब्रेशन खास होता हैं इसमें इन जगहों पर घूम सकते हैं...

1- वाघा बॉर्डर, पंजाब

गणतंत्र दिवस के मौके पर कई जगहों पर जश्न खास होता है। इसमें ही पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस का त्यौहार खास होता हैं। वाघा बॉर्डर पर हर दिन बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन ये और खास हो जाता है। भारत और पाकिस्तान के जवानों के बीच ये समारोह देखने लायक होता है. आप भी यहां सुबह जल्दी पहुंचकर इस खास आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।

2- कर्त्तव्य पथ, नई दिल्ली

आपको बताते चलें कि, गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में जश्न अच्छा होता हैं। कर्त्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान अपनी ताकत और पराक्रम का प्रदर्शन करते हैं। परेड में झांकियां, सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन, झंडारोहण और वायुसेना के विमानों के करतब देखने लायक होते हैं.राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

3- मरीन ड्राइव, मुंबई

गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जश्न बेहद खास होता हैं। मरीन ड्राइव पर लोग तिरंगा लेकर देशभक्ति का जश्न मनाते हैं वहीं पर यहां का नजारा देशभक्ति और उत्साह से भरपूर होता है। आप भी मरीन ड्राइव पर झंडारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता हैं।

4- रेड रोड, कोलकाता

आपको बताते चलें कि, पश्चिम बंगाल की राजधानी में गणतंत्र दिवस का जश्न खास होता हैं। इस परेड में पुलिस, सेना, एनसीसी कैडेट्स, और सरकारी विभागों की झांकियां देखने को मिलती हैं। वहीं पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते है।

5- जयपुर के महल और किले

गणतंत्र दिवस के मौके पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूम सकते हैं। यहां के ऐतिहासिक किले और महल तिरंगे की रोशनी से सजाए जाते हैं. आप यहां रिपब्लिक डे के मौके पर अल्बर्ट हॉल और आमेर किले पर आयोजित कार्यक्रमों का आनंद लें सकते हैं।

Similar Posts