< Back
Lead Story
नए साल में पॉजिटिव एनर्जी से करें नई शुरुआत, इन विशेष चीजों को घर से करें बाहर
Lead Story

New Year 2025: नए साल में पॉजिटिव एनर्जी से करें नई शुरुआत, इन विशेष चीजों को घर से करें बाहर

Deepika Pal
|
29 Dec 2024 9:26 PM IST

नए साल में अगर पुरानी चीजों को बाहर कर दें तो आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

New Year 2025: साल 2024 खत्म होने में जहां कुछ दिन ही शेष बचे है वहीं पर नए साल 2025 की शुरुआत होने वाली है। नए साल में नई ऊर्जा के साथ आप नई शुरुआत कर सकते हैं। नए साल में अगर पुरानी चीजों को बाहर कर दें तो आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। चलिए जानते हैं नकारात्मक चीजों के बारे में...

इन चीजों को कर दें आज ही बाहर

आपको बताते चलें कि, नकारात्मक चीजों को घर से बाहर करना जरूरी होता जो इस प्रकार हैं...

1- खराब और बंद घड़ियों को हटाएं

नए साल में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए कई नेगेटिव चीजों को बाहर करना साल के अंत में जरूरी होता हैं। इसके लिए यदि घर में कोई घड़ी बंद या खराब पड़ी हो, तो उसे तुरंत ठीक कराएं या घर से बाहर निकाल दें। वास्तु के अनुसार कहा जाता हैं कि, घड़ियां व्यक्ति के भाग्य और समय से जुड़ी होती हैं , बंद घड़ियां घर में तनाव और रुकावटों का कारण बनती हैं। इसे हटाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पुराने और फटे कपड़ों को अलमारी में ना दें जगह

नए साल में आप सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनी अलमारी की सफाई कर दे। इसमें रखे सभी फटे, पुराने या खराब कपड़ों को हटा दें। कहा जाता हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे या पुराने कपड़े रखने से घर में दरिद्रता और आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। या आप नए साल से पहले इन कपड़ों को दान करें या बाहर फेंक दें ताकि घर में सकारात्मकता आपके जीवन में बनी रहे।

टूटे हुए कांच और शीशे को हटाएं

नए साल पर कटी और फटी चीजों के अलावा घर में रखा टूटा हुआ कांच, गिलास या शीशा भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए कहते है यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ कांच घर में दरिद्रता और अस्थिरता लाता है। नया साल शुरू होने से पहले इन वस्तुओं को हटाकर घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरें।

कबाड़ और बेकार सामान को बाहर करें

नए साल की शुरुआत से पहले घर की सफाई करना जरूरी है, इसमें घर में रखे बड़े कबाड़ और बेकार सामान को हटाना बहुत जरूरी है। पुराने और खराब सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इसे बाहर निकालने से घर में शांति और सकारात्मकता आती है।

Similar Posts