< Back
Lead Story
रिलायंस की फाउंडर नीता अंबानी को मिला सम्मान, इस पुरस्कार से गवर्नर ने नवाजा
Lead Story

Nita Ambani: रिलायंस की फाउंडर नीता अंबानी को मिला सम्मान, इस पुरस्कार से गवर्नर ने नवाजा

Deepika Pal
|
16 Feb 2025 7:49 PM IST

अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में रिलायंस फाऊंडेशन की फाउंडर नीता अंबानी को प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड से नवाजा गया है।

Nita Ambani Award: अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य में रिलायंस फाऊंडेशन की फाउंडर नीता अंबानी को प्रतिष्ठित गवर्नर अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार एक दूरदर्शी लीडर, दयालु परोपकारी, और सच्ची वैश्विक परिवर्तनकर्ता के रूप में सम्मानित किया. इस सम्मान से न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की सराहना की गई बल्कि समाज के हर क्षेत्रों के उनके कार्य को सर्वोपरि माना गया।

इस वजह से मिला सम्मान

आपको बताते चलें कि, रिलायंस फाउंडेशन का नाम देश के उत्थान में कार्य करने वाले सफल संस्थानों में से एक है जिसकी फाउंडर नीता अंबानी ने अब तक कई कार्य समाज के लिए किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा चलाए गए कई प्रोजेक्ट्स ने समाज के वंचित वर्गों की सहायता की है, इसमें शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य को शामिल किया गया है। महिलाओं के उत्थान के लिए भी रिलायंस फाउंडेशन काम करता हैं।

अपने देश के शिल्प कौशल का किया प्रचार

आपको बताते चलें कि, नीता अंबानी अवॉर्ड लेने के लिए बनारसी साड़ी पहनकर पहुंची थी। भारत की समृद्ध कला और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया. यह साड़ी जटिल कड़वा बुनाई तकनीक और पारंपरिक कोन्या डिजाइन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भारत की कला और संस्कृति की गहरी धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का उनका संकल्प दर्शाती है।

Similar Posts