< Back
Lead Story
Rashtrapati Bhavan Viral Video

Rashtrapati Bhavan Viral Video में रहस्यमयी जानवर तेंदुआ था या बिल्ली, दिल्ली पुलिस ने बता दिया

Lead Story

Rashtrapati Bhavan Viral Video में रहस्यमयी जानवर तेंदुआ था या बिल्ली, दिल्ली पुलिस ने बता दिया

Gurjeet Kaur
|
10 Jun 2024 9:09 PM IST

Rashtrapati Bhavan Viral Video : एक्स और अलग - अलग सोशल मीडिया पर रहस्यमयी जानवर का वीडियो शेयर किया जा रहा था।

Rashtrapati Bhavan Viral Video : दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के वायरल वीडियो में रहस्यमयी जानवर तेंदुआ था या बिल्ली ये अब साफ़ हो गया है। दिल्ली पुलिस ने खुद इस मामले की पड़ताल की। एक्स और अलग - अलग सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप शेयर की जा रही थी जिसमें एक जानवर नजर आ रहा था। कोई इसे बिल्ली तो कोई तेंदुआ कह रहा था।

दिल्ली पुलिस ने एक्‍स पर बताया कि सोशल मीडिया हैंडल कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान कैद की गई एक जानवर की तस्वीर दिखा रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक जंगली जानवर है। ये तथ्य सत्य नहीं हैं, कैमरे में कैद हुआ जानवर एक आम घरेलू बिल्ली है। कृपया ऐसी झूठी अफवाहों पर ध्यान न दें।

दरअसल, भाजपा सांसद दुर्गा दास मंच पर आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। उसी दौरान पीछे एक जानवर दिखाई दिया। यूँ देखने में यह जानवर तेंदुए जैसा दिखाई दे रहा था। यह जानवर एक नहीं बल्‍कि दो बार दिखाई दिया था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा था। लोग पूछ रहे थे कि "क्या यह तेंदुआ था? कोई साधारण बिल्ली? या कुत्ता?" सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करके कर रहे थे कि, "अगर यह बिल्ली है, तो कोई बात नहीं। अगर यह तेंदुआ है, तो गार्ड क्या कर रहे हैं? यह उल्लंघन, वह भी राष्ट्रपति भवन में?

क्या एडिटेड हो सकता है वीडियो :

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या ये वीडियो भी एडिटेड हो सकता है। इसका जवाब है नहीं। क्‍योंकि लाइव वीडियो प्रसारण में भी यह बिल्‍ली दिखाई दे रही थी।

Similar Posts