< Back
Lead Story
Rashtrapati Bhavan Viral Video : शपथ ग्रहण समारोह में तेंदुआ भी पहुंचा? क्या है रहस्य

Rashtrapati Bhavan Viral Video : शपथ ग्रहण समारोह में तेंदुआ भी पहुंचा? 

Lead Story

Rashtrapati Bhavan Viral Video : शपथ ग्रहण समारोह में तेंदुआ भी पहुंचा? क्या है रहस्य

Gurjeet Kaur
|
10 Jun 2024 2:43 PM IST

Rashtrapati Bhavan Viral Video : रविवार को शपथ ग्रहण समारोह में देश - विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

Rashtrapati Bhavan Viral Video : दिल्ली। राष्ट्रपति भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक रहस्य्मयी जानवर दिखाई दे रहा है। कुछ लोग इसे तेंदुआ कह रहे हैं। वीडियो फुटेज में जानवर क्लियर दिखाई नहीं दे रहा है इस कारण अब यह चर्चा का विषय बन गया है। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इस जानवर को देखा गया। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि, इतनी सुरक्षा के बीच कोई जानवर राष्ट्रपति भवन में आया कैसे?

दरअसल, भाजपा सांसद दुर्गा दास मंच पर आधिकारिक प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। उसी दौरान पीछे एक जानवर दिखाई दिया। यूँ देखने में यह जानवर तेंदुए जैसा दिखाई दे रहा है लेकिन इतने सुरक्षा घेरे और लोगों के बीच तेंदुए का खुला घूमना आसान नहीं है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि, "क्या यह तेंदुआ था? कोई साधारण बिल्ली? या कुत्ता?" सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि, "अगर यह बिल्ली है, तो कोई बात नहीं। अगर यह तेंदुआ है, तो गार्ड क्या कर रहे हैं? यह उल्लंघन, वह भी राष्ट्रपति भवन में?

क्या एडिटेड हो सकता है वीडियो :

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो वायरल होते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या ये वीडियो भी एडिटेड हो सकता है। इसका जवाब है नहीं। क्‍योंकि लाइव वीडियो प्रसारण में भी यह रहस्‍यमयी जानवर दिखाई दे रहा है। इस वीडियो पर राष्‍ट्रपति भवन की ओर से कोई सफाई नहींं दी गई है।

देखिये वीडियो :

Similar Posts