< Back
Lead Story
घर से लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? नहीं उठा रहे पुलिस के फोन, जानें पूरा मामला
Lead Story

Ranveer Allahbadia: घर से लापता हुए रणवीर इलाहाबादिया? नहीं उठा रहे पुलिस के फोन, जानें पूरा मामला

Deepika Pal
|
14 Feb 2025 7:33 PM IST

रणवीर इलाहाबादिया मुंबई पुलिस के संपर्क से बाहर है और घर पर ताला लटका हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद यूट्यूबर ने अपने विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी थी।

Ranveer Allahbadia: इन दिनों इंडियाज गोट लेटेंट और मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया चर्चा में चल रहे है। उनके बयान से जहां बड़ा बवाल मचा है वहीं एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसके अनुसार रणवीर इलाहाबादिया मुंबई पुलिस के संपर्क से बाहर है और घर पर ताला लटका हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद यूट्यूबर ने अपने विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी थी और माफी भी मांगी थी लेकिन फिलहाल में उनका फोन बंद नजर आया है।

गुरुवार को पुलिस पहुंची थी रणवीर के घर

बताते चलें कि, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मामला अलग ही दर्ज है इसके मुताबिक जब मुंबई पुलिस जब गुरुवार की शाम को रणवीर के घर गई तब घर पर ताला लगा था। रणवीर और ना उनके वकील का संपर्क मुंबई पुलिस से नहीं हो रहा है. दरअसल मुंबई पुलिस समन रणवीर को दे चुकी है और रणवीर के पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही है। रणवीर बयान दर्ज करने के बजाय गायब हो गए हैं।

इंडियाज गोट लेटेंट शो में दिया था विवादित बयान

आपको बताते चलें कि, इंडियाज गोट लेटेंट शो पहले भी चर्चा में आ चुका है। इसमें ही पिछले दिनों यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का विवादित बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने माता - पिता को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस प्रकार के बयान ने देश को हिला दिया है। मामले में शो के मलिक समय रैना और अन्य 40 लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है।

Similar Posts