< Back
Lead Story
Ram Mohan Naidu: मोदी कैबिनेट 3.0 के सबसे युवा केंद्रीय मंत्री बने नायडू, श्रीकाकुलम सीट से है तीसरी बार सांसद
Lead Story

Ram Mohan Naidu: मोदी कैबिनेट 3.0 के सबसे युवा केंद्रीय मंत्री बने नायडू, श्रीकाकुलम सीट से है तीसरी बार सांसद

Deepika Pal
|
9 Jun 2024 10:21 PM IST

चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी के सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू की भी चर्चा आम हो रही है जिन्होंने सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

Ram Mohan Naidu: देश के लिए आज का दिन बहुत बड़ा दिन रहा जहां पर माननीय नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ ली है। इससे पहले भी दो बार के प्रधानमंत्री चुके हैं पहले 2014 में उन्होंने बागडोर संभाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट के मंत्री और राज्य मंत्री ने भी शपथ ली है। इस बार की सरकार एनडीए के समर्थन के साथ बनी हुई है। जिसमें चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी के सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू की भी चर्चा आम हो रही है जिन्होंने सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

पिता की मौत के बाद राजनीति में रखा था कदम

राममोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से तीसरी बार सांसद है जिनका जन्म 18 दिसंबर, 1987 को हुआ था। उनके पिता येरन नायडू का नाम भी TDP के बड़े नेताओं में गिना जाता था। जहां पर सड़क दुर्घटना में पिता की मौत होने के बाद राम मोहन नायडू ने राजनीति में कदम रखा था वे चंद्रबाबू नायडू के बेहद करीबी और खास नेता माने जाते हैं। उनके संघर्ष की बात की जाए तो दिल्‍ली में स्‍कूली एजुकेशन पूरा होने के बाद वो हायर स्‍टडी के लिए अमेरिका चले गए थे. यहां उन्‍होंने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, फिर MBA किया।इसके बाद नायडू सिंगापुर चले गए, जहां वो अपना करियर बनाने में जुटे ही थे कि राजनीति में कदम रखना पड़ा।

चंद्रबाबू नायडू का किया भरपूर सहयोग

कहां जाता है कि राम मोहन नायडू ,चंद्रबाबू नायडू के यह सबसे खास है तो वही जब उनकी गिरफ्तारी इस दौरान उनके बेटे नारा लाकेश के साथ मिलकर राम मोहन ने राष्‍ट्रीय राजधानी में आवाज बुलंद की थी। जहां पर राम मोहन करीब 9 साल से दिल्ली की राजनीति में सक्रिय थे।


Similar Posts