< Back
Lead Story
चुनाव से तीन दिन पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 20 दिन की मिली थी पैरोल

चुनाव से तीन दिन पहले जेल से बाहर आया राम रहीम

Lead Story

Ram Rahim Parole: चुनाव से तीन दिन पहले जेल से बाहर आया राम रहीम, 20 दिन की मिली थी पैरोल

Gurjeet Kaur
|
2 Oct 2024 7:50 AM IST

Ram Rahim Parole : हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए होने वाला मतदान अब कुछ ही दिन दूर है और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आ गाया है। गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल स्वीकृत हुई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह वह जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम को पैरोल दिए जाने पर कांग्रेस समेत अंशुल छत्रपति ने आपत्ति जताई थी।

गुरमीत राम रहीम की पैरोल मंगलवार शाम को मंजूर की गई थी। बुधवार सुबह राम रहीम उत्तरप्रदेश के बागपत से बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया है। राम रहीम को यह पैरोल शर्तों पर मिली है। अदालत द्वारा सजा दिए जान के बाद अब तक राम रहीम 270 दिन जेल से बाहर रहा है।

राम रहीम को करीब 10 बार पैरोल मिली है। अधिकतर बार उसे चुनाव के समय ही पैरोल मिलती रही है। इस ट्रेंड पर भी विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। पैरोल दिए जाने को लेकर चुनाव आयोग ने शर्त रखी थी कि, न तो राम रहीम हरियाणा में रहेगा न ही कोई चुनाव प्रचार करेगा। चुनाव आयोग ने यह भी कहा था कि, राम रहीम किसी तरह के वीडियो मेसेज भी जारी नहीं करेगा।

इधर दिवंगत पत्रकार रामचंद्र चत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने कहा है कि, राम रहीम एक आदतन अपराधी है। उसे सजा से छूट दिया जाना एक तरह से कानून के साथ खिलवाड़ है। इस मसले पर न्यायपालिका को आगे आना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले 7 साल में राम रहीम को 10 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, जिनमें से 7 बार यह चुनावों से ठीक पहले दी गई थी। क्या राम रहीम की पैरोल से आगामी चुनावों पर असर पड़ेगा? इस सवाल का जवाब अब हरियाणा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के बाद पता चलेगा। नतीजा कुछ भी हो, फिलहाल तो राम रहीम की पैरोल एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है।

Similar Posts