< Back
Lead Story
किसानों का अड़ियल रुख बरकरार : टिकैत ने कहा - सरकार 2 अक्टूबर तक वापिस ले कानून
Lead Story

किसानों का अड़ियल रुख बरकरार : टिकैत ने कहा - सरकार 2 अक्टूबर तक वापिस ले कानून

स्वदेश डेस्क
|
6 Feb 2021 7:58 PM IST

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन की कड़ी में आज किसान संगठनों ने देशव्यापी चक्का जाम का आह्वान किया था। जोकि देश के विभिन्न राज्यों में शांतिपूर्ण तरिके से समाप्त हुआ। चक्का जाम के समापन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से तीनो कानूनों की वापसी की मांग की थी।

2 अक्टूबर तक चलेगा आंदोलन -

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब अपने बेटों को फौज में भर्ती करने वाले किसान उनकी तस्वीरों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।उन्होंने आगे कहा की हम पूरे देश में कानूनों खिलाफ आंदोलन चलाएंगे और यात्राएं करेंगे। उन्होंने कहा की हम बातचीत के लिए तैयार है। सरकार पहले जैसा माहौल बनाये। हम 2 अक्टूबर तक आंदोलन करने के लिए तैयार है।

फूलों की खेती करने डलवाई मिट्टी -

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर शुक्रवार को किसानों द्वारा मिट्टी डलवाई गई थी और फूल लगाने की बात कही गई थ। इस क्षेत्र को अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और सील कर दिया है।मिट्टी डालने के वक्त टिकैत ने कहा था कि पुलिस ने हमारे लिए कील बिछाई थी पर हम उनके लिए फूल लगाएंगे। अब उक्त मिट्टी वाले स्थान को दिल्ली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Similar Posts