< Back
Lead Story
8 राज्यों के 9 सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें सूची
Lead Story

Rajya Sabha By Election 2024: 8 राज्यों के 9 सीटों के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें सूची

Jagdeesh Kumar
|
20 Aug 2024 7:10 PM IST

9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा भी कर दी है।

Rajya Sabha By Election 2024: राज्यसभा उपचुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें 8 राज्यों के 9 राज्यसभा सीटों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। दरअसल, 9 राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा भी कर दी है। इसी को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी ने आज यानी 20 अगस्त को लिस्ट जारी कर दी है।

कहां से किसी मिली उम्मीदवारी?

  1. असम- मिशन रंजन दास, रामेश्वर तेली
  2. बिहार- मनन कुमार मिश्र
  3. हरियाणा- किरण चौधरी
  4. मध्य प्रदेश- जॉर्ज कुरियन
  5. महाराष्ट्र- धैर्यशील पाटिल
  6. ओडिशा- ममता मोहंता
  7. राजस्थान- सरदार रवनीत सिंह बिट्टू
  8. त्रिपुरा– राजीब भट्टाचार्जी

किस राज्य में कितनी सीटें हुई खाली?

दरअसल, राज्यसभा चुनाव होने के बाद लोकसभा का चुनाव हुआ। जिसमें कुछ राज्यसभा के सदस्यों ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की। जिसके बाद महाराष्ट्र में 2, बिहार में 2, असम में 2 सीटें खाली हैं. वहीं, त्रिपुरा, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में एक-एक सीट खाली हुई। वहीं ओडिशा में बीजू जनता दल की राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने बीजेपी ज्वाइन कर ली और अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया। वहीं, तेलंगाना में केशव राव भारत राष्ट्र समिति (BRS) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था और राज्यसभा सदस्यता भी त्याग दी थी।

Similar Posts