< Back
Lead Story
नवरात्रि के पहले दिन रेलवे कर्मचारियों को मिला बोनस का तोहफा, 60 हजार पदों पर होगी भर्ती
Lead Story

Indian Railway bonus: नवरात्रि के पहले दिन रेलवे कर्मचारियों को मिला बोनस का तोहफा, 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

Deepika Pal
|
3 Oct 2024 10:57 PM IST

हाल ही में मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इसमें ही भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को कैबिनेट बैठक के दौरान बोनस का तोहफा दिया गया है।

Indian Railways: त्योहारी सीजन की शुरुआत जहां पर हो गई है वहीं पर इसका फायदा कर्मचारी वर्गों को भी मिलने लगा है हाल ही में मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। इसमें ही भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को कैबिनेट बैठक के दौरान बोनस का तोहफा दिया गया है जिससे 11 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

बताते चलें मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों के बोनस को हरी झंडी दे दी गई है. उन्हें कुल 2029 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा और यह कुल 78 दिनों का बोनस होगा. केंद्र के इस फैसले से कुल 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा रेलवे को एक और सौगात मिलने वाली है जिसमें 58,642 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है।

किस आधार पर मिलेगा बोनस

भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला जहां किया गया है तो वही यह बोनस कर्मचारी की परफॉर्मेंस के आधार पर दिया जा रहा है।रेलवे कर्मचारियों को PLB का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहारों से पहले किया जाता है बता दें कि, यह बोनस 78 दिनों का तय होगा।

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले

इन फैसलों के अलावा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। जो इस प्रकार हैं...

1- कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत कुल 1,01,321 करोड़ रूपए की राशि आवंटित की गई है. इस योजना का मकसद कृषि क्षेत्र में सुधार लाकर किसानों की आय में इजाफा करने से है।

Similar Posts