< Back
Lead Story

File photo
Lead Story
कांग्रेस चन्नी और सिद्धू को बना सकती है ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री, राहुल कल करेंगे ऐलान
|5 Feb 2022 2:43 PM IST
चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस रविवार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। पंजाब कांग्रेस में सीएम चेहरे को लेकर भले ही दो दावेदार हों लेकिन पार्टी में इसे लेकर घमासान मचा हुआ है।पार्टी यहां सेफ गेम खेल सकती है। चरणजीत चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू को ढाई-ढाई साल के लिए सीएम बना सकती है।
सरकार बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसका निर्णय चुनाव जीतकर आए कांग्रेस विधायक करेंगे। दरअसल, पंजाब चुनाव में वोट बैंक का गणित ऐसा है कि कांग्रेस किसी एक का नाम लेकर रिस्क नहीं ले सकती।लुधियाना में राहुल गांधी के आगमन की तैयारी पूरी हो चुकी है।
कांग्रेस द्वारा लुधियाना तथा आसपास के इलाकों में बड़ी स्क्रीन लगाकर राहुल गांधी की रैली को लाइव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेंगे।