< Back
देश
राहुल गांधी, भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी जाएंगे लखमीपुर
देश

राहुल गांधी, भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी जाएंगे लखमीपुर

स्वदेश डेस्क
|
6 Oct 2021 12:00 PM IST

नईदिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों पर सरकार आक्रमण कर रही है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ जाएंगे। वहां से वे लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लखनऊ में थे लेकिन मृत किसानों के परिजनों से मिलने नहीं गये। राहुल ने कहा कि वे किसानों की लड़ाई में उनके साथ हैं। राहुल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि वहां मात्र तीन लोगों के साथ लखीमपुर खारी जाना चाहते हैं। वह सभी नियमों का पालन करते हुए वहां पहुंचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो मृत किसानों के परिजनों से मिलकर उनके दुख में शामिल होना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के साथ आज प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे।उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बीते रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

Related Tags :
Similar Posts