< Back
Lead Story
Anant-Radhika Wedding: राधिका का ब्राइडल और विदाई लुक, जानें आउटफिट में क्या-क्या है खास
Lead Story

Anant-Radhika Wedding: राधिका का ब्राइडल और विदाई लुक, जानें आउटफिट में क्या-क्या है खास

Puja Roy
|
13 July 2024 11:58 AM IST

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की दुल्हनिया राधिका मर्चेंट का ब्राइडल और विदाई लुक आया सामने।

Anant-Radhika Wedding : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी बड़े धूमधाम से हुई। अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में देश-विदेश के सितारों ने शिरकत की। जिसमें WWE स्टार जॉन सिना (John Cena) और अभिनेत्री किम कार्दशियन (Kim Kardashian) भी शामिल हुए हैं। लोगों को अंबानी परिवार के हर सदस्य का वेडिंग लुक बहुत आकर्षक नजर आया। वही ब्राइड राधिका मर्चेंट ने वेडिंग ड्रेस ने नया ट्रेंड सेट किया था और अब उनके विदाई का लुक भी सामने आ गया है।

राधिका मर्चेंट विदाई लुक

विदाई में राधिका मर्चेंट ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल और सुनहरे रंग का आउटफिट पहना था। यह आउटफिट असली सोने का बना हुआ था।राधिका मर्चेंट के विदाई लुक का डिज़ाइन पारंपरिक आभो (कुर्ता) और कच्छ, गुजरात की परंपरा से प्रेरित था। उन्होंने असली सोने के करचोबी काम से बना ब्लाउज पहना था। खूबसूरत लहंगे के साथ उन्होंने बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा और लाल-गोल्डन रंग की वेल पहनी थी। राधिका ने इस लुक को पूरा करने के लिए खास ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें हैवी चोकर नेकलेस, मांगटीका, बड़ी ईयररिंग्स और भारी चूड़ियां शामिल थीं। उनके बालों को गजरे से सजाया गया था, और उनकी खूबसूरत मुस्कान ने उनके लुक को और भी खास बना दिया था।




वेडिंग ड्रेस

अपने जीवन के सबसे खास दिन पर राधिका मर्चेंट ने लाल और सफेद लहंगा पहना, जिसे रिया कपूर ने पनेतर बताया। यह एक गुजराती स्टाइल का आउटफिट है, जिसमें पहले साड़ी को भी स्टाइल किया जाता था। राधिका ने भारी ज्वेलरी पहनकर अपनी लुक को शानदार बनाया है। इस लहंगे को डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। लहंगे में आइवरी जरदोजी और नक्षी की एंब्रॉयडरी की गई है, जिसमें 5 मीटर का हेड वेल और रेड रेशम का उपयोग किया गया है। दुपट्टे पर लाल बॉर्डर है, जो इसे आकर्षक बनाता है। लहंगे में तांबा टिक्की का भी इस्तेमाल किया गया है। राधिका का नेकलेस पूरे गले को कवर कर रहा है, जिससे उनका लुक शानदार लग रहा है। हैवी इयररिंग्स, मांगटीका और पन्ना जड़े रानी हार ने उनके लुक को और भी बेशकीमती बना दिया है।




Similar Posts