< Back
Lead Story
पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Lead Story

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

स्वदेश डेस्क
|
4 July 2021 5:30 PM IST

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शपथ दिलाई। 46 वर्षीय धामी सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री है।खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक धामी को शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। उनके नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया।

उनके साथ सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल और बिशन सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में 16 सितंबर 1975 को पैदा हुए धामी खटीमा सीट से दो बार विधायक रह चुके है। अब तक एक बार भी वे मंत्री नहीं बने, सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमाऊं क्षेत्र के युवा नेता को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जाना जाता है।

धामी की शपथ से पहले आज दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा। मनोनीत मुख्यमंत्री धामी ने आज सुबह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की।इस दौरान भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खंडूरी और राज्य मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर मुलाकात की।



Similar Posts