< Back
Lead Story
पहले ही दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म ने रचा इतिहास, RRR, जवान, पठान सबको छोड़ा पीछे
Lead Story

Pusha 2 Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फिल्म ने रचा इतिहास, RRR, जवान, पठान सबको छोड़ा पीछे

Jagdeesh Kumar
|
6 Dec 2024 8:12 AM IST

पहले दिन फिल्म पुष्पा २ ने ओवरऑल करीब 165 करोड़ का कलेक्शन किया जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

Pusha 2 Box Office Collection Day 1: 3 साल बाद रिलीज हुआ पुष्पा का दूसरा सीक्वल धमाल मचा रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंधाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 ने सिनेमा घरों में धूम मचा दी है। रिलीज के पहले दिन यानी 5 दिसंबर को सुबह से रात तक सारे थियेटर्स बुक दिखे। बॉक्स ऑफिस पर भी पुष्पा 2 की ओपनिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चाहे वो शाहरुख खान की पठान, जवान हो या फिर आरआरआर पुष्पा 2 ने सबको धूल चटा दी है। चलिए अब जानते हैं पहले दिन पुष्पा 2 ने कितनी कमाई की?

पुष्पा 2 ने पहले दिन कितनी कमाई की?

पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस को हिला डाला है। फिल्म के पोस्टर, टीजर, गाने, ट्रेलर और डायलॉग ने पहले ही फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया था। यही कारण है कि प्री बुकिंग पर भी पुष्पा 2 ने कमाल का प्रदर्शन किया था थिएटर में हर सीन पर दर्शन सीटी बजाने में मजबूर हो गए। पहले दिन फिल्म पुष्पा २ ने ओवरऑल करीब 165 करोड़ का कलेक्शन किया जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

किस भाषा में कितनी हुई कमाई?

पुष्पा २ फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 165 करोड़ का कलेक्शन किया है।फिल्म ने तेलुगु में सबसे ज्यादा 85 करोड़ का कलेक्शन किया, हिंदी में 67 करोड़, तमिल में 7 करोड़, कन्नड़ में 1 करोड़ और मलयालम में 5 करोड़ की कमाई की है।बताते चलें ये शुरुआती आंकड़े हैं अधिकारिक आकड़े आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।

ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी पुष्पा २

‘पुष्पा 2’ ने शाहरुख खान की पठान (57 करोड़), जवान (75 करोड़), प्रभास की कल्कि 2898 एडी (95 करोड़), यश की केजीएफ 2 (116 करोड़) , रणबीर कपूर की एनिमल (63.80), जूनियर एनटीआर और रामचरण की आरआरआर (163 करोड़) और बाहुबली 2(121 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Similar Posts