< Back
Lead Story
पंजाब कांग्रेस में बढ़ा विरोध, नवजोत सिद्धू सहित 26 विधायक पहुंचे दिल्ली
Lead Story

पंजाब कांग्रेस में बढ़ा विरोध, नवजोत सिद्धू सहित 26 विधायक पहुंचे दिल्ली

स्वदेश डेस्क
|
31 May 2021 1:06 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिद्धू के बीच बढ़ते टकराव से पार्टी में विभाजन की स्थिति बन गई है। पार्टी का एक धड़ा नवजोत और दूसरा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ नजर आ रहा है। कांग्रेस हाईकमान ने बिगड़ते हालातों को संभालने के लिए दो दर्जन से अधिक विधायकों को दिल्ली बुलाया है, जोकि सदस्यीय समिति के समक्ष पेश होंगे।

बताया जा रहा है की प्रदेश अध्यक्ष सुनील झाखड़, मंत्री चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, नवजोत सिद्धू सहित 26 विधायक आज सोमवार सभ दिल्ली पहुंचे है, ये सभी सोमवार को केन्द्रीय आलाकमान द्वारा गठित 3 सदस्यीय समिति से मुलाकात कर अपनी समस्या रखेंगे। इस समिति का नेतृत्व हरीश रावत कर रहें है, उनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे और जेपी अग्रवाल इसके अन्य सदस्य है।

ये विधायक विधानसभा चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा ना करने का आरोप लगा रहें है। जिसे लेकर पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।ऐसी स्थिति में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने के कयास लगाए जा रहें है , जिसे देखते हुए पार्टी जल्द से जल्द सब कुछ दुरुस्त करने का प्रयास कर रही है।

Similar Posts