< Back
Lead Story
Pune Car Accident : मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, परिजन कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग

पुणे कार एक्सीडेंट में मृतक अश्विन कोष्टा और अनीश अवधिया

Lead Story

Pune Car Accident : मृतकों का किया गया अंतिम संस्कार, परिजन कर रहे सख्त कार्रवाई की मांग

Gurjeet Kaur
|
21 May 2024 2:14 PM IST

Pune Car Accident : पुणे सीपी अमितेश कुमार ने कहा कि, 'हमने जिला अदालत में एक आवेदन दायर किया है कि किशोर आरोपी के साथ एक वयस्क की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए।

Pune Car Accident : मध्यप्रदेश। पुणे में हुए सड़क हादसे में मृतकों का शव सोमवार देर रात परिजनों को सौंपा गया। मंगलवार को दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शव को देख परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया था। मृतकों में से एक अश्वनी कोष्टा जबलपुर और अनीश अवधिया उमरिया के रहने वाले थे। मृतकों के परिजन पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नाबालिग आरोपी को आसान शर्तों पर जमानत दिए जाने की बात से भी परिजन नाराज हैं।

जबलपुर की रहने वाली अश्विन कोष्टा लम्बे समय से पुणे में रह रहीं थी। सॉफ्टवेयर इंजिनियर की पढ़ाई करने के बाद उन्हें वहीं जॉब मिल गई थी। कुछ समय पहले वे अपना जन्म दिन मनाने अपने घर आईं थीं। परिवार में सबसे छोटी होने के कारण उन्हें घर में उन्हें लाड़ से रखा जाता था। अश्विन कोष्ट के एक भाई भी हैं। उनका कहना है कि, अब उनकी बहन इस दुनिया में नहीं रहीं लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।

वहीं अनीश अवधिया उमरिया के रहने वाले हैं। जवान बेटे का शव देख परिजन काफी दुखी हुए। अश्विन के परिजनों की तरह अनीश के परिजन भी पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।

इस घटना पर पुणे सीपी अमितेश कुमार ने कहा कि, 'हमने जिला अदालत में एक आवेदन दायर किया है कि किशोर आरोपी के साथ एक वयस्क की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक बहुत ही जघन्य मामला है। दूसरा मामला पिता और पब के प्रबंधन सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था और आज उनके पिता और एक अन्य आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा आज हिरासत में लिया गया है और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। कार पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी, इन सभी बातों की जांच की जा रही है।'

Similar Posts